बता दें कि आरोपी नायब तहसीलदार बीड़ी तमखानिया द्वारा सील हो चुकी दुकान को दोबारा खोलने के लिए 10 हज़ार की रिश्वत मांगी गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त एसपी ने पीड़ित को पैसे देकर तहसीलदार के पास भेजा। जैसे ही नायब तहसीलदार ने रिश्वत लेने की कोशिश की भोपाल लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूल/मध्यप्रदेश।
भोपाल लोकायुक्त की टीम ने बैतूल में कार्रवाई करते हुए एक नायब तहसीलदार भगवान दास तमखानिया को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। टीम ने शनिवार सुबह बैतूल के भीमपुर में पहुंचकर यह कार्रवाई की। आरोपी तहसीलदार ने सील हो चुकी दुकान को दोबारा खुलवाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी लोकायुक्त मनु व्यास ने बताया कि आवेदक युवराज वाधकर भीमपुर, जिला बैतूल के रहने वाले हैं। उन्होंने 25 मार्च को लोकायुक्त भोपाल संभाग में नायब तहसीलदार बीडी तमखानिया के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पापा के नाम की दुकान गजानंद ड्रायफूटस की थी। कोरोना के समय इसे सील कर दिया था।
19 मार्च 2021 को जब युवराज नायब तहसीलदार से दुकान खुलवाने की मांग करने पहुंचे तो नायब तहसीलदार द्वारा रिश्वत में 10 हज़ार रुपए की मांग की गई। वहीं युवराज ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त भोपाल से की शिकायत की जांच के बाद शनिवार को तहसीलदार पर कार्रवाई की गई है।
