HomeNews Headlinesकर्तव्य की बलवेदी पर पुलिस ASI कुँवर सिंह खरते शहीद,लॉक डाउन में...

कर्तव्य की बलवेदी पर पुलिस ASI कुँवर सिंह खरते शहीद,लॉक डाउन में लगातार ड्यूटी पर थे मुस्तैद

इंदौर/मध्यप्रदेश………….


लॉकडाउन के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। दरअसल, मध्यप्रदेश के इंदौर से कोरोना से जंग के बीच गुरुवार सुबह एक और दुखद खबर सामने आई। संयोगितागंज पुलिस थाने के एएसआई कुंवर सिंह खरते (42 ) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से युद्ध के दौरान पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। इससे पहले जूनी इंदौर थाने के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी और फिर उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल का निधन हो चुका है।


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,संयोगितागंज थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बताया की,खरते लॉकडाउन के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। 24 अप्रैल को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी सर्जरी की गई। शुगर होने से उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। उनका डायलिसिस भी किया गया,लेकिन किडनी डैमेज होने से उन्हें बचाया नहीं जा सका।


No1 Police डॉट कॉम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि………….


कर्तव्य की बलवेदी पर शहीद हुए कर्मवीर योद्धा को “नंबर पुलिस डॉट कॉम” की समस्त टीम अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। एवं ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को ये असीम दुःख सहने की क्षमता प्रदान करे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!