फिरोजाबाद/उत्तरप्रदेश।
एटा जिले में तैनात एक सिपाही ने फिरोजाबाद में ट्रेन में सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। खबर सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात था। सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीएसी में सिपाही के पद पर मुनीश कुमार पुत्र राजेन्द्र, गांव मिलिक, जसराना का निवासी है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतक 43 पीएसी बटालियन एटा में तैनात था। बुधवार रात एटा से घर आया था। हाल में वह शिकोहाबाद में रह रहा था। बताया गया है कि गुरुवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मुनीश सात माह से शिकोहाबाद की द्वारिका कॉलोनी में बच्चों के साथ रह रहा था। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हत्या-आत्महत्या:जंगल में फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव

बता दें कि साथियों की मानें तो छह अक्टूबर 2020 को सोनू की उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्ति हुई थी। फिलहाल मैनपुरी में ट्रेनिग चल रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सोनू खाना खाने के बाद कमरे से घूमने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद नहीं लौटा। फिलहाल अफसर इस आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं ये भी कहा जा रहा है कि शायद सिपाही की हत्या की गई है।
अलीगढ़/उत्तरप्रदेश।
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव लधौआ के पास जंगल में बुधवार शाम को बागपत के सिपाही का शव पेड़ से लटका मिला। सिपाही मैनपुरी में ट्रेनिग कर रहा था। मंगलवार रात गायब हो गया। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर सिपाही की शिनाख्त हो सकी। घटना को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक सोनू हुड्डा के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। खबर मिलते ही सिपाही के घर में मातम छा गया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अकराबाद के गांव लधौआ के पास जंगल में लोगों ने पेड़ से एक शव को लटका देखा। सूचना पाकर अकराबाद थाना प्रभारी उमेश चंद शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर बात की गईं तो पता चला कि शव बागपत के थाना चांदपुर के गांव मंजूपुर निवासी 27 वर्षीय सोनू हुड्डा पुत्र रोहिताश्व का है। पुलिस के मुताबिक, छह अक्टूबर 2020 को सोनू की उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्ति हुई थी। फिलहाल मैनपुरी में ट्रेनिग चल रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे सोनू खाना खाने के बाद कमरे से घूमने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है, लेकिन सवाल है कि सोनू ने मैनपुरी से इतनी दूर आकर ऐसा कदम क्यों उठाया? दूसरी तरफ ये भी आशंका है कि सोनू किसी से मिलने के लिए आया हो और उसकी हत्या कर दी गई है।
