भोपाल/मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश के आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा (IPS Purushottam Sharma) एक बार फिर से चर्चा के घेरे में आ गए हैं। अपनी पत्नी को पीटने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के महानिदेशक (Director General) पद पर रहे पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि अब वह दूसरे मामले में घिरते नजर आ गए हैं। उनपर अटैचमेंट घोटाले (Attachment scam) करने का आरोप लगा है। जिसके बाद राज्य सरकार अब उनके खिलाफ पूरक आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में हैं। राज्य सरकार ने शर्मा का निलंबन तीन महीने और बढ़ा दिया है। उन्हें 29 सितंबर को निलंबित किया गया था। उनके निलंबन की समयावधि 29 दिसंबर को खत्म हो रही थी। शर्मा को कैट से भी निलंबन के खिलाफ कोई राहत नहीं मिली।
क्या आरोप है आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर आरोप है सरकार के अटैचमेंट पर प्रतिबंध लगाए होने के बावजूद उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए अभियोजन विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी को अटैच किया था। वहीं इतने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियोजन कार्यालय में अटैच करने की वजह भी सही नहीं बताई गई है।
कर्मचारियों को आसपास के जिलों में संलग्न करने के बजाय, उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में संलग्न किया गया था। प्रतिबंध के बावजूद, फिर भी उन कर्मचारियों को संलग्न करने से पहले, राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी।
जिसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र की प्रस्तावित फाइल मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भेजी गई है।
गृहमंत्री अनुमति के बाद शर्मा पर आरोप पत्र जारी किया जाएगा
वही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की इजाजत के बाद आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर आरोप पत्र जारी किया जाएगा। आरोप पत्र फाइल में कहा गया है कि जब पुरुषोत्तम शर्मा महानिदेशक, लोक अभियोजन का पद संभाल रहे थे। तब उन्होंने बिना किसी कारण बड़ी संख्या में अनेकों अधिकारी सहित 238 कर्मचारियों को अटैच किया था। जिसकी जानकारी अब सामने आई है।
पत्नी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आये थे सुर्खियों में

बता दे कि आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा उस वक्त चर्चा के विषय बन गए थे। जब सितंबर में उनका अपनी पत्नी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इस वीडियो में पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे थे। शर्मा का किसी महिला के घर बैठने का वह वीडियो आग की तरह देश में फैल गया था। जिसके बाद शर्मा और उनकी पत्नी के बीच मतभेद बढ़ गए।
हालांकि इस मामले में एक तरफ जहां शर्मा के पुत्र अपनी मां की तरफ थे। वही बेटी का कहना था कि मां मानसिक तौर पर बीमार है। इसलिए इस तरह की हरकत कर रही है। हालाकि आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। बाद में राज्य सरकार ने शर्मा के निलंबन को 3 माह और बढ़ा दिया है। अब आईएस पुरुषोत्तम शर्मा एक नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। चाहे राज्य सरकार जल्द ही उनके विरुद्ध चार्जशीट जारी कर सकती है।
