बता दें कि ग्वालियर चम्बल संभाग के जिलों में खरगोन जिले से लगातार अवैध हथियारों की खेप आ रही है ऐसा नही है कि पुलिस इन पर कार्यवाही नही करती इससे पहले भी पुलिस इन पर कार्यवाही कर चुकी हैं मगर ये सिलसिला बदस्तूर जारी है।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ मुहिम में क्राइम ब्रांच को सफलता हाथ लगी है। दरअसल,ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियारो को बेचने के लिए ग्वालियर आए हुए हैं और वहां बरेठा टोल के पास खड़े है। तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने बरेटा टोल पर पहुंच कर दोनों युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली तो उसमें 8 देसी पिस्टल बरामद हुई वही एक जिंदा राउंड भी पुलिस को मिला जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ग्वालियर के ही रहने वाले हैं और इन पिस्टलों को खरगोन जिले से खरीद कर लाए है और इन हथियारों का सौदा ग्वालियर में किसी व्यक्ति से होना था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है कि तस्कर इन पिस्टलो को किसे बेचने वाले थे।
