HomeBreaking Newsमहिला निरीक्षक (TI) का रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल,SP ने लाइन अटैच...

महिला निरीक्षक (TI) का रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल,SP ने लाइन अटैच किया

नीमच/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एसपी मनोज कुमार राय ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने अजाक थाने में पदस्थ टीआई अनुराधा गिरवाल को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई नीमच पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय की तरफ से फरियादी से पैसों की लेनदेन मामले की ऑडियो वायरल होने के बाद की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल ऑडियो की जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी आवेदक से टीआई अनुराधा गिरवाल फोन पर पैसों की लेनदेन की बातचीत करती हुई नजर आ रही है, वही धमकी देती भी नजर आ रही कि ले देकर खत्म करो वरना मुकदमा दायर हो जाएगा फिर मेरे नाम से रोते रहोगे। जैसे ही यह ऑडियो एसपी के पास पहुंचा उन्होंने टीआई पर कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टिता निरीक्षक अनुराधा गिरवाल की आवाज प्रतीत होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से थाना अजाक से पुलिस लाइन नीमच संबंध किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि तत्काल पुलिस लाइन नीमच आमद देना सुनिश्चित करें। इस कार्रवाई के बाद से ही थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

ऑडियो सुनें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!