HomeBreaking Newsबड़ी सफलता:सनसनीखेज 18 लाख की लूट का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़ी सफलता:सनसनीखेज 18 लाख की लूट का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि कोलारस में दाल व्यापारी से 18 लाख रुपए की लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी 20 से 25 साल के युवा हैं और कोई खास अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सिर्फ बुलट की किश्त भरने और गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए इस लूट को अंजाम दिया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 11.26 लाख रुपए नकद, वारदात में उपयोग होने वाली बुलट बरामद कर ली है। शेष रकम फरार चौथे आरोपी के पास है।


शिवपुरी/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में 24 नवम्बर को थाना से 100 मीटर की दूरी पर हुई 18 लाख रूपयों की लूट के मामले में आखिरकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि कोलारस पुलिस ने केवल 4 दिन में ही लूट का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोलारस स्टेट बैंक से 18 लाख रुपये निकाल कर ले जा रहे व्यापारी के भतीजे के चेहरे पर मिर्च पाउडर डालकर बाइक सवार लुटेरों द्वारा लूट की गई थी। पुलिस अधीक्षक, राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 11 लाख 26 हजार रूपए व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल जप्त की गई है। जबकि एक आरोपी फरार है। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है, वहीं मुख्य आरोपी ने बुलेट वाहन लिया था जिसकी किस्त चुकाने, जबकि अन्य आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट को अंजाम दिया था।

आरोपियों से बरामद नगदी

इनकी रही सराहनीय भूमिका,टीम को 30 हज़ार के ईनाम की घोषणा

आरोपियों की सुरागरसी में टी.आई देहात थाना निरी. सुनील खैमरिया, टी.आई कोलारस निरी. संजय मिश्रा, थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, उनि. अरविंद चौहान की विशेष भूमिका रही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोलारस के उनि. पूरन शर्मा, सउनि. अरुण वर्मा, प्रआर रामकुमार सिंह तोमर, संतोष सिंह भदौरिया, नबलसिंह, आरक्षक गुरमीत, गजेन्द्र परिहार, प्रभजोत, नरेश दुबे, ध्रुव दुबे, पुष्पेन्द्र रावत, देशराज राठौर, बलवीर, जितेन्द्र रायपुरिया, दीनू रघुवंशी, धर्मवीर, सायवर सेल एवं ए.डी टीम से उनि. मनीष जादौन, उनि. बृजमोहन रावत, सउनि. वासुदेव रावत, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर देवेन्द्र सिंह, उस्मान खांन, आरक्षक चंद्रभान, विकास चैहान, जलज रावत, आलोक शर्मा, देवेन्द्र सेन, अनूप, की विशेष भूमिका रही । पुलिस महा निरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस टीम को 30 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!