सुकमा/छत्तीसगढ़………….
वन प्रदेश नक्सल की आग में जल रहे हैं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज (शनिवार) पुलिस ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने गादीरास के जंगल में कार्रवाई की। इस दौरान मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को ढ़ेर हो गए।
क्या है पूरा मामला…………….
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गादीरास के जंगल में खुफिया विभाग ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना दी थी। इसी खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम वहां कार्रवाई के लिए पहुंची। वहां मौजूद नक्सलियों ने पुलिसवालों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली वहां से जंगलों की आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए। गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के जंगल में दोपहर करीब 12:45 बजे यह मुठभेड़ हुई।
जानकारी के अनुसार गोलीबारी बंद होने पर पुलिस टीम ने इलाके की खोजबीन के दौरान दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए। इनमें से एक की पहचान गुंडाधुर के तौर पर हुई ,जो मलांगीर एरिया कमेटी का कमांडर था। उस पर सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा इस मुठभेड़ में मलांगीर एरिया कमिटी का सदस्य आयतु भी ढेर हो गया जिस पर 2 लाख का इनाम घोषित था।
घटनास्थल से पुलिस ने 2 नग पिस्टल और एक भरमार बंदूक बरामद की है। जिले के पुलिस अधीक्षक एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टी की है।
