भितरवार/ग्वालियर/मप्र…………
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए शासन और प्रशासन और द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इन्हीं प्रयासों के बीच जिम्मेदार अफसर लापरवाही पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान न करते हुए न सिर्फ हल्के से ले रहे हैं बल्कि शिकायतकर्ता,जन प्रतिनिधियों से व्यवहार भी ठीक नहीं कर रहे हैं। इसी तरह का गुरुवार को एक मामला सामने आया है। जहाँ एक ओर पुलिस और प्रशासन लोगों की सेवा में लगे हैं, वहीं ग्वालियर जिले के एसडीएम के के गौर की एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आयी है। इसमें वो एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ नोंकझोंक कर रहे हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को तलब कर लिया है।
क्या है पूरा मामला………………
कीड़े युक्त भोजन व क्वारंटीन सेंटर
प्राप्त जानकारी के अनुसार,भितरवार के मोहनगढ़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बाहर से आने वाले ग्रामीणों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में भोजन में कीड़े होने की शिकायत जनपद सदस्या एकता तिवारी को मिली थी। इस सेंटर में उनके क्षेत्र गोहिंदा के भी 11 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों ने क्वारेंटीन सेंटर में कीड़े वाला खाना देने की शिकायत भोटो भेजकर एकता तिवारी से की थी। इस पर एकता ने SDM के के गौर को फोन लगाकर शिकायत की थी। इस पर SDM के के गौर ने जवाब दिया कि आप अपने घर से ही खाना भेज दो। हमने मरीजों का ठेका नहीं ले रखा इतना कहने के बाद SDM केके गौर ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। ग्वालियर जिले के एसडीएम के के गौर और महिला जनप्रतिनिधि की बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है।
ऑडियो सुनें…………….
हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करतें
