बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनाव आयोग से शिकायत की है। अनुसूचित जाति वर्ग की महिला प्रत्याशी के खिलाफ अभद्रता के मामले में चुनाव आयोग कमलनाथ को चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंधित कर सकता है।
डबरा/ग्वालियर/मप्र।
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी दौरान उपचुनाव वाली सीटों में से एक डबरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा महिला उम्मीदवार इमरती देवी को ‘आइटम’ बता गए। कमलनाथ के बयान वाला एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाषा की मर्यादा लगातार तोड़ी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी को “आइटम” कह डाला।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में कहा कि ” आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है। (इतना कहने के बाद श्री कमलनाथ ने जनता की तरफ देखा, खिलखिला कर हंसे, फिर दोहराया ये क्या आइटम है, और मुस्कुराए, उनके समर्थकों ने तालियां बजाई और ठहाके लगाए।)
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने इमरती देवी को “जलेबी” कहा था
इससे पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी के बारे में कहा कि “मैं कमलनाथ जी के संग कई जगह पर जनसभा करके आया हूं। लेकिन आज डबरा में जो जनसभा देखी वैसे मैंने कहीं नहीं देखी और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता आने वाले 3 नवंबर को इमरती देवी को जलेबी बना देगी।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा: कमलनाथ माफी मांगे
खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है।
बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी माँगें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2020
कमलनाथ जी!
इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गाँव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं।
कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 18, 2020
खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी माँगें।
ये बयान कमलनाथ की मानसिकता को दर्शाता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
जो लोग महिलाओं के विरूद्ध ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करे 03 तारीख को उनके चेहरे पर दरवाजा बन्द कर देना मेरे भाई एवं बहनों।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 18, 2020
एक गरीब और मजदूर परिवार से आगे आईं दलित नेता इमरती देवी जी को आज डबरा में आइटम और जलेबी कहना अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है – ये कमलनाथ जी की मानसिकता को भी दर्शाता है। महिलाओं के साथ ही समूचे दलित समाज का अपमान करने वाले ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है।
