HomeBreaking Newsगुंडे-बदमाशों का कहर:गांजा पकड़ने गए पुलिस जवानों पर चाकुओं से जानलेवा हमला

गुंडे-बदमाशों का कहर:गांजा पकड़ने गए पुलिस जवानों पर चाकुओं से जानलेवा हमला

इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुंडे बदमाशों के हौसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नही चूक रहें हैं। जरूरत से ज्यादा पुलिस बल होने के वावजूद बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे है। ताज़ा मामला शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल इलाके का है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने रविवार की रात दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों जवान नशे की सूचना पर दबिश देने के लिए सिविल ड्रेस में गए थे। आरोपितों ने उसी दौरान उन पर हमला किया। आरोपितों में एक लड़की भी शामिल है, जो थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश की बहन है। देर रात पुलिस ने आरोपित लड़की को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307,353,294 व 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,घायल आरक्षकों के नाम रंजन पुत्र कप्तान सिंह सोलंकी और सुरेंद्र गुर्जर दोनों निवासी बाणगंगा पुलिस लाइन है। दोनों जवानों पर नरवल क्षेत्र में आरोपित विशाल मराठा नायकवाड निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी, वैभव जगताप निवासी लक्ष्मीपुरी और रानू तोमर निवासी गोविंद नगर खारचा ने हमला किया। रज्जन और सुरेंद्र को सूचना मिली थी कि आरोपित नरवल इलाके में नशा कर रहे हैं और उनके पास गांजा भी है। जवान जैसे ही पहुंचे और आरोपितों को पकडऩे लगे तो आरोपित रानू तोमर ने विरोध किया और सुरेंद्र को पकड़ लिया। इसके बाद रानू ने अपने साथी विशाल और वैभव को पुलिस के खिलाफ उकसाते हुए दोनों जवानों को जान से खत्म करने की बात कही। विशाल और वैभव के पास तीन से ज्यादा चाकू थे। सिपाहियों ने चाकू पकड़े भी लेकिन दूसरे चाकुओं से दोनों बदमाशों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। आरक्षक सुरेंद्र को दो चाकू लगे हैं, जबकि रंजन भी घायल हुआ है। सुरेंद्र को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। जवानों पर हमले की सूचना जैसे ही अफसरों को लगी, तत्काल घेराबंदी की गई। सूत्रों की मानें तो देर रात रानू को पकड़ लिया गया है। रानू बाणगंगा थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राधे की बहन है और विशाल से उसकी दोस्ती है, जबकि विशाल और वैभव अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!