HomeBreaking Newsदिनदहाड़े सड़क से खींचकर कॉलेज के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ गैंग...

दिनदहाड़े सड़क से खींचकर कॉलेज के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप,अश्लील वीडियो बनाकर रुपये भी ऐंठे

बता दें कि छात्रा किसी अन्य कॉलेज में 11वीं में पढ़ती है। वह अपने मित्र से मिलने स्कूटी से पॉलीटेक्निक कॉलेज गई थी। जहां दोनों को अकेला देख पॉलीटेक्निक के छात्रों ने छात्रा को कॉलेज के अंदर खीच लिया। उसके पुरुष दोस्त को बंधक बनाकर मारपीट की। इस बीच गश्त कर रहे सिपाही ने युवक को पिटता देखा तो मौके पर पहुंचा और बचाया। तब तक सभी आरोपित छात्र मौके से भाग गए।


झांसी/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाथरेस गैंगरेप के बाद से रोज दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही शर्मनाक घटना रविवार दिनदहाड़े झांसी में हुई, जहां कुछ दरिंदों ने एक 17 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया।सीपरी बाजार थाने में पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी पॉलीटेक्निक छात्रों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने, दुष्कर्म करने व पैसों की मांग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर पास्को एक्ट,लूट,सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं लगाईं गईं हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत और रोहित सैनी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी छात्रों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े लड़की को बीच सड़क से खींचकर ले गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैवानियत की यह घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक कॉलेज के अंदर हुई। जहां आधा दर्जन से अधिक युवक 11वीं की छात्रा को बीच सड़क से खींच ले गए और कॉलेज के अंदर ले जाकर बलात्कार किया।
पीड़िता हाथ-जोड़ती रही भैया छोड़-छोड़ दो लेकिन हैवान एक-एक करके अपनी हदें पार करते रहे। इतना ही नहीं लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करते हुए उससे घटना स्थल पर दो हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कराया। मामला सामने आते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पीड़िता की चीख सुनकर मौके पर पहुंचा सिपाही

बताया जाता है कि जिस दौरान यह घटना हुई वहां से एक सिपाही गुजर रहा था। जब उसने लड़की के चीखने की आवाज सुनी तो वह कॉलेज के अंदर पहुंचा। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। फिर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इनका कहना

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि एक युवक ने बलात्कार किया है। इस बीच गश्त कर रहे सिपाही
शोर सुनकर मौके पर पहुंचा पुलिस को देखकर युवक फरार हो गए पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी के मुताबिक, छात्रा की तहरीर पर लगभग एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!