HomeBreaking NewsACTION ऑन-द-स्पॉट:50 हजार की रिश्वत माँग रहे थे SI साहब,फ़ोन पर सस्पेंड,SP...

ACTION ऑन-द-स्पॉट:50 हजार की रिश्वत माँग रहे थे SI साहब,फ़ोन पर सस्पेंड,SP बोले कलंक हो तुम विभाग के नाम पर

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने यहां तक कह दिया कि तुम पुलिस विभाग के नाम पर कलंक हो। यह बातें एक वायरल ऑडियो में सामने आई हैं। घटना शनिवार सुबह सात बजे का है। इस मामले में एसपी अतुल सिंह ने बताया कि बिना किसी निर्देश के देवरी के एसआई विवेक शर्मा डंफरों को रोक रहे थे, जिसकी उन्हें शिकायत प्राप्त हुई। इस पर उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है।


सागर/मध्यप्रदेश।

रेत से भरे डंपर चालकों से 50 हज़ार की रिश्वत की माँग कर रहे एसआई साहब यह माँग मंहगी साबित हुई। दरअसल, जिले के एसपी अतुल सिंह ने सख्त एक्शन करते हुए 50 हजार की मांग करने वाले एक एसआई (SI) को फ़ोन पर ही सस्पेंड कर दिया। एसपी ने कहा अगर पांच मिनट में मौके से नहीं हटे तो गिरफ्तारी होगी, इसके साथ ही उन्होंने प्रोवेशनर एसआई को पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट भेजकर सेवा समाप्ति करने की भी बात कही।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कुछ दिन पहले ही सागर से देवरी ट्रांसफर होकर पहुंचे प्रोवेशनर एसआई विवेक शर्मा ने देवरी के पास डोंगर सलैया रोड पर रेत डंपरो को रोक लिया और उनसे 50-हजार रुपयों की मांग की। इसका वीडियो वहाँ मौजूद डंपर मालिक ने बनाया और एसआई से सवाल जवाब किये कि क्या आप माइनिंग से हैं, रॉयल्टी भी है,फिर गाड़ियां क्यों रोकी इस पर एसआई ने कहा कि गाड़ियां ओवरलोड है उन्होंने पूछा क्या आपको वाहन चेकिंग के आदेश हैं, क्या आप माइनिंग से हैं, इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि उनको अधिकार है। इसके बाद गाडी मालिक ने सीधे एसपी अतुल सिंह को फ़ोन लगाकर पूरा वाक्या बताया। एसपी से बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या कहा एसपी ने वायरल ऑडियो में

ऑडियो में एसपी ने एसआई विवेक शर्मा को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आपको किसने आदेश दिए, मैं आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रहा हूँ। इसके साथ ही आपके खिलाफ पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट भेजूंगा कि प्रोबेशन पीरियड में आपकी सेवा समाप्त की जाए। इसके साथ ही उन्होंने 5 मिनट में मौका खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि उन्होंने 5 मिनट में मौका नहीं छोड़ा तो वे उन्हें 151 में गिरफ्तार भी करवा देंगे। पुलिस अधीक्षक ने इस बात की भी नाराजगी जताई कि प्रोबेशन पीरियड में बिना किसी आदेश के वह किस आधार पर ट्रकों को रोक रहे थे। यह मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!