बता दें कि थाना प्रभारी मूलत रायसेन के रहने वाले थे लेकिन वर्तमान में उनका परिवार विदिशा में रह रहा था परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है, परिजनों की मांग पर थाना प्रभारी का शव विदिशा लाया गया।
जबलपुर/मध्यप्रदेश।
अपनी जान जोखिम में डालकर कर्तव्य निर्वहन के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जबलपुर जिले के खितौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत (58) का कोरोना वायरस से निधन हो गया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिला जबलपुर थाना प्रभारी खितौला निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत उम्र 58 वर्ष सन् 1987 में आरक्षक के पद पर भर्ती हो कर वर्ष 2009 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। वर्ष 2019 में जबलपुर जिले में आपने आमद दर्ज करायी थी इसके पूर्व आप जिला छिंदवाडा एवं भोपाल में पदस्थ रहे हैं। दिनांक 18 सितम्बर को ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित होने के कारण सिटी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था, दौरान इलाज के आज सुबह लगभग 4.30 बजे निधन हो गया।
जानकारी लगते ही जिले में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी तत्काल सिटी अस्पताल पहुॅचे एवं अस्पताल में मौजूद परिजनों से चर्चा की, परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार जिला विदिशा में करने हेतु बताया गया। जिस पर निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को विदिशा ले जाये जाने की सम्पूर्ण व्यवस्थाए की गयी एवं वरिष्ठ अधिकरियों की उपस्थिति में सलामी दी गई। तत्पश्चात श्रद्धांजली तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को जिला विदिशा इंद्रपस्थ कालोनी के लिए परिजनों के साथ रवाना किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बंघेल एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी भी जिला विदिशा के लिए साथ में रवाना हुए हैं। गोपाल सिंह जगेत जिला रायसेन के ग्राम टेकापार कला थाना सुल्तानगंज के मूल निवासी थे वर्तमान में पूरा परिवार जिला विदिशा की इंद्रपस्थ कालोनी में रह रहा है। परिवार में पत्नी एवं 2 बेटियाॅ तथा एक बेटा है, एक बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है।
