बता दें कि नाले में कूदने के वजह से टीएसआई रामबृक्ष यादव की वर्दी भी कीचड़ से सन गई थी। टीएसआई ने लोगों को बताया कि कीचड़ तो धुल जाएगा, लेकिन बच्चे की जान बचाना मेरे लिए काफी जरूरी था। जिले में टीएसआई की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों की मानें तो टीएसआई रामवृक्ष यादव सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी जाम लगने पर दौड़ने लगते तो कभी गंदगी देख खुद ही फावड़ा उठा लेते हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं और समाज सेवा भी काफी ज्यादा करते है।
देवरिया/उत्तरप्रदेश।
देश भक्ति जन सेवा की भावना यूँही खाकी में नही बसती है। वैसे भी यूपी पुलिस का स्लोगन है, आपकी सेवा में सदैव तत्पर और इसको चरितार्थ करके भी दिखाया है। दरअसल,उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तैनात टीएसआई (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) रामबृक्ष यादव ने मंगलवार रात नाले में गिरे 9 साल के बच्चे की जिंदगी बचाकर खाकी का मान बढ़ाया है। मंगलवार रात करीब 8 बजे एक बच्चा अपने परिवार के साथ घर जा रहा था, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे नाले में गिर गया। लोग मदद करने के बजाय इस घटना का वीडियो बनाने लगे। जानकारी मिलते ही टीएसआई यादव मौके पर पहुंचे और जान की परवाह न करते हुए नाले में उतर गए और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,टीएसआई रामबृक्ष यादव ने बताया कि मंगलवार रात्रि 8 बजे सुभाष चौक के समीप हिमांशु नाम का एक बच्चा नाले में गिर गया था। मौके पर मौजूद लोग चिल्ला रहे थे कि बच्चा नाले में बह गया। मुझे इस बात की सूचना हुई तो मौके पर पहुंचा और नाले का स्लॉट हटाया। मैंने लोगों से बच्चे को बचाने के लिए बोला, लेकिन सभी लोग बच्चे का डूबते हुए वीडियो बना रहे थे। लेकिन कोई बच्चे को बचा नहीं रहा था। तब मैंने अपने वर्दी की परवाह नहीं की और नाले में कूद कर बच्चे की जान को बचा लिया।
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया वीडियो
पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सब इंस्पेक्टर राम वृक्ष की पीठ थपथपाते हुए लिखा, “हम ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव को सलाम करते हैं कि अपनी ड्यूटी से परे जाकर उन्होंने एक सीवर से 8 साल के बच्चे को बचाया। डीजीपी यूपी टीएसआई रामवृक्ष यादव के लिए अपनी प्रशंसा की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं।”
We salute Traffic Sub Inspector Ram Vriksh Yadav of @deoriapolice for going beyond the call of duty & rescuing an 8 year old child from a sewer.
DGP UP is pleased to announce his commendation disc for TSI Ram Vriksh Yadav. #ServiceBeforeSelf #UPPolice pic.twitter.com/C5mLD9Iohc— UP POLICE (@Uppolice) October 8, 2020
