बहराइच/उत्तरप्रदेश।
कोरोना योद्धा के रूप में पुलिसकर्मियों का योगदान व बलिदान किसी से भी छुपा नहीं है। अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए कई योद्धा शहीद हुए हैं। ताज़ा मामला बहराइच जिले का है,जहां की पुलिस लाइन में तैनात तेजतर्रार इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा का सोमवार को अपरान्ह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में
इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण 9 अगस्त से संक्रमित थे। इस खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बहराइच शहर स्थित पुलिस लाइन में तैनात बलिया जिले के सिकंदरपुर थाने के जमुई गांव निवासी 44 वर्षीय मनोज कुमार मिश्रा की मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी मृत्यु हुई। वह जिले में मोतीपुर, नानपारा व देहात कोतवाल के पद पर सेवारत रहे थे। एसपी डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि समस्त पुलिस बल शोकाकुल परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। कोरोना से पुलिस महकमे में यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व पयागपुर में तैनात रहे पैरोकार की कोरोना से मौत हुई थी।
