ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
उपचुनाव के पहले अब कभी भी आचार संहिता का ऐलान हो सकता है उसके पहले ग्वालियर जिलें में थाना प्रभारियों की अदला-बदली करदी गयी है जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने टीआई व एसआई की बहुप्रतिक्षित लिस्ट जारी कर दी। इसमें विनय शर्मा को जनकगंज थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह टीआई संजीव नयन को भेजा गया है। वही कोतवाली का ज़िम्मा क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता को दिया गया है। जबकि कोतवाल विवेक अष्ठाना को पड़ाव थाने भेजा गया है। गिरवाई से डॉ संतोष यादव को माधौगंज थाने भेजा गया है। जबकि माधौगंज से सुधीर कुशवाह को पुरानी छावनी भेजा गया है। वही पुरानी छावनी से राजीव गुप्ता को डबरा सिटी थाना भेजा गया है। वही बिजौली से सुरजीत परमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वही एसआई साधना कुशवाह को बिजौली थाना प्रभारी बनाया है। वही गिजौर्रा से सस्पेंड हुए आनंद जाटव को टेकनपुर चौकी प्रभारी बनाया है।
लिस्ट देखें

