HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:डिप्रेशन के चलते पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को...

विनम्र श्रद्धांजलि:डिप्रेशन के चलते पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया,मचा हड़कंप

बता दें कि हेड कांस्टेबल के चचेरे भाई कोरोना सेल में तैनात कमरूल हसन ने पुलिस अफसरों को बताया कि मजहर लंबे समय से मनोरोग से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने पुलिस लाइन के बैरक संख्या एक के बेड नंबर चार पर खुद को गोली मार ली।

मुरादाबाद/उत्तरप्रदेश।

पुलिस लाइन स्थित बैरक में गुरुवार दोपहर हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन ने कारबाइन से गोली मारकर आत्महत्या की। वह पुलिस लाइन में तैनात थे और दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल में ड्यूटी चल रही थी। पुलिस कर्मी द्वारा उठाए गए इस कदम से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए और साथी पुलिस कर्मियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया। अफसरों का कहना है कि हेड कांस्टेबल 17 दिन छुट्टी और दस दिन गैरहाजिर रहने के बाद बुधवार को पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। सिपाही पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

इस कार्बाइन से हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आत्महत्या करने वाले 52 वर्षीय मजहर हुसैन मूलरूप से बरेली के अटंगा चांदपुर गांव निवासी थे। वर्तमान में इनका परिवार पीलीभीत के छोटा खुदा गंज मोहल्ले में रहता है। परिवार में पत्नी जरीन, बेटी तुबहा, बेटा जुनैद खां और कुत्सुम फातिमा हैं। तुबहा की शादी हो चुकी है। पत्नी जरीन पीलीभीत स्थित ब्लॉक में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। चचेरे भाई कमरुल के मुताबिक कुछ समय से मजहर हुसैन डिप्रेशन का शिकार थे। पुलिस लाइन के आरआई इंद्रवीर सिंह ने बताया कि मजहर पहले सात दिन और फिर दस दिन की छुट्टी लेकर गए थे। इसके बाद भी वह नहीं लौटे और दस दिन से गैर हाजिर चल रहे थे। बुधवार को मजहर ने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। उन्हें दिल्ली रोड स्थित अस्थायी जेल में गार्ड के रूप में ड्यूटी करनी थी। गुरुवार को मजहर ने शस्त्रागार से कारबाइन ली और इसके बाद वह अपनी बैरक में पहुंच गए। यहां अपने बिस्तर पर आराम करने लगे। उस वक्त बैरक में अन्य पुलिसकर्मी भी अपने-अपने बिस्तर पर आराम कर रहे थे। दोपहर करीब पौने एक अचानक फायर की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि मजहर हुसैन खून से लथपथ हालत में अपने बिस्तर पर पड़े थे। पास ही कारबाइन पड़ी थी। उन्होंने इससे खुद को खुद को गोली मार ली थी। पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को दी। उस वक्त पुलिस लाइन में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी अधीनस्थों के साथ पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग कर रहे थे। पुलिस कर्मी के सुसाइड की सूचना से सभी अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण किया। अफसरों ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारीगण

इनका कहना

एसएससी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है वह भी जल्दी मुरादाबाद पहुंच जाएंगे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!