HomeBreaking Newsदरोगा भर्ती दौड़ में सिपाही की मौत:दारोगा बनने की रेस में जिंदगी...

दरोगा भर्ती दौड़ में सिपाही की मौत:दारोगा बनने की रेस में जिंदगी की जंग हार गया सिपाही

बता दें कि प्रयागराज में तैनात एचसीपी जयकरण हेड कांस्टेबल से पदोन्नत होकर दरोगा बनने की आस में काफी दिन से मेहनत कर रहे थे। रोज दौड़ का अभ्यास करते थे। लेकिन मंगलवार को पदोन्नति के लिये लगाई दौड़ उनके जीवन की आखिरी दौड़ साबित हुई। स्टार्टिंग प्वाइंट से दौड़ शुरू करने के बाद जयकरण ने अच्छी रफ्तार बना रखी थी। मगर, फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचने तक उनकी सांस उखड़ने लगी। जयकरण लड़खड़ा कर गिर गये। मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उस वक्त जयकरण की सांस चल रही थी। ग्राउंड पर ही एचसीपी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर एबुलेंस से जयकरण को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया।


लखनऊ/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। दरअसल,पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से रिजर्व पुलिस लाइन महानगर में आयोजित हुई प्लाटून कमांड (दरोगा) भर्ती परीक्षा के दौरान एचसीपी जयकरण की मौत हो गई। इससे पहले वर्ष 2019 में रिजर्व पुलिस लाइन में हुई दौड़ के दौरान बलिया निवासी दुर्गेश कुमार की मौत हुई थी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मूलत: कानपुर देहात निवासी जयकरण प्रयागराज में तैनात थे। मंगलवार सुबह 5 बजे एचसीपी से दरोगा पद पर प्रमोशन के लिये दौड़ होनी थी। जिसमें एचसीपी जयकरण शामिल हुये थे। स्टार्टिंग प्वाइंट से दौड़ शुरू करने के बाद जयकरण ने अच्छी रफ्तार बना रखी थी। मगर, फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचने तक उनकी सांस उखड़ने लगी। जयकरण लड़खड़ा कर गिर गये। मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उस वक्त जयकरण की सांस चल रही थी। ग्राउंड पर ही एचसीपी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर एबुलेंस से जयकरण को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया। शारीरिक परीक्षा के दौरान जयकरण के साथ हुये हादसे की सूचना उनके परिवार को दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि एचसीपी के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। जिसके बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द किया जायेगा। एक अधिकारी के मुताबिक जयकरण के परिवार के कुछ सदस्यों को लखनऊ लाने की व्यवस्था की जा रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!