“बता दें कि सुकमा जिले में 5 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया। इन 5 नक्सलियों में से 2 के ऊपर 5 लाख रूपये का इनाम घोषित था”
सुकमा/छत्तीसगढ़…………
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन इनामी समेत पांच नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है जिसमें पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों ने सुकमा एस पी शलभ सिन्हा के समक्ष समर्पण किया है। बताया जा रहा है कि समर्पण करने वालों में पांच-पांच लाख के दो और दो लाख के एक ईनामी नक्सली शामिल है। ये नक्सली बुर्कापाल जैसी बड़ी वारदातों में शामिल थे।
