HomeNews Headlinesमप्र में IAS अधिकारियों के थोकबंद तबादले,बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,लिस्ट देखें

मप्र में IAS अधिकारियों के थोकबंद तबादले,बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,लिस्ट देखें

भोपाल/मध्यप्रदेश…………..


मध्यप्रदेश में कोरोना काल के बीच अधिकारियों के तबादले जारी हैं। आज फिर राज्य में 10 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। रीवा कमिश्‍नर अशाेक कुमार भार्गव को लोक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग का सचिव बना दिया गया है। मध्‍य प्रदेश पाठ्यपुस्‍तक निगम के प्रबंध संचालक राजेश कुमार जैन अब रीवा संभाग के कमिश्‍नर होंगे।

जबलपुर नगर निगम कमिश्नर आशीष कुमार को हटाकर ग्वालियर के अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को नया कमिश्नर बनाया दिया गया है।

वहीं सीहोर के जिला पंचायत CEO अरुण कुमार विश्वकर्मा को अब स्मार्ट सिटी का CEO बना दिया है। रायसेन जिला पंचायत CEO अवि प्रसाद को उज्जैन के अपर कलेक्टर का पद सौंपा गया है।

राजगढ़ जिला पंचायत CEO मृणाल मीना अब नगर निगम रीवा का कमिश्नर बन गए हैं। जबकि रीवा नगर निगम कमिश्नर अर्पित वर्मा को शहडोल अपर कलेक्टर बना दिया गया है।

शिवपुरी के SDM आशीष तिवारी का तबादला ग्वालियर के अपर कलेक्टर के पद पर किया गया है। वहीं बैरसिया SDM आशीष सांगवान को राजगढ़ का अपर कलेक्टर बनाया गया।


लिस्ट देखें…………….



 


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!