“बता दें कि पीड़िता के परिवार ने बताया की आरोपी के भागने के बाद पीड़िता के परिवार को जान का खतरा है क्योंकि आरोपी निगरानी शुदा बदमाश है”
भोपाल/मध्यप्रदेश…………
पूरे देश में कोरोना का संकट व्याप्त है वहीं दूसरी ओर आपराधिक मामलों का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ता ही जा रहा है, इसी संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। दरअसल,कोहेफिजा पुलिस स्टेशन से रेप का एक आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तीन महीने से तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के बाद तबीयत खराब होने पर उसका इलाज कराया गया। बाद में उसे हथकड़ी पहनाकर लॉकअप के बाहर कर्मचारियों के पास बैठा दिया था। इसी का फायदा उठाकर वह भाग निकला। एसपी नॉर्थ शैलेंद्र चौहान कोहेफिजा पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जानकारी लेते हुए थाने के सीसीटीवी फुटेज देखे। एसपी ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,कोरोना संक्रमण के चलते आरोपी को थाने के बाहर बैठा कर रखा था,कोहेफिजा टीआई अनिल बाजपेयी ने बताया कि आरोपी राजा उर्फ बच्चा शाहजहांनाबाद का रहने वाला है। उस पर 13 मार्च को ज्यादती, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। उस पर 17 साल की लड़की से अपहरण के बाद ज्यादती करने काआरोप था। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले हैं। पुलिस तीन महीने से उसकी तलाश कर रही थी। उसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वापस थाने लाया गया। लॉकअप में न रखकर उसे कर्मचारियों के पास हथकड़ी पहनाकर बैठा दिया। सुबह करीब 8 बजे वह मौका पाकर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। टीआई बाजपेयी ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
