HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस एएसआई (ASI) की कोरोना से मौत,DGP ने शोक व्यक्त किया

विनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस एएसआई (ASI) की कोरोना से मौत,DGP ने शोक व्यक्त किया

सिंगरौली/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में अपने कर्त्तव्य को निभाते हुए एक ओर पुलिसकर्मी शहीद हो गए। उनके दुःखद निधन से पूरे विभाग में शोक की लहर है। दरअसल,सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली में पदस्थ एएसआई अबू समन खान ड्यूटी के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। सोमवार को उनका निधन हो गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एएसआई अबू समन खान उर्फ मामू (54) की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें सांस में तकलीफ होने और हालत गंभीर होने पर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर उन्हें आईसीयू और फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन तबियत नहीं सुधरी और आज सुबह मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से सांस की बीमारी थी, इसके बाद जब कोरोना हुआ तो उनका ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो गया था।

डीजीपी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!