HomeBreaking Newsआर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने तीन मासूम बेटियों के साथ...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगाई,चारों की मौत

भिंड/मध्यप्रदेश।

देश प्रदेश में छाई कोरोना संक्रमण की महामारी लंबे समय से लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इस महामारी और लॉक डाउन का असर सबसे ज्यादा रोज कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर और उनके परिवारों को झेलना पड़ रहा हैं इससे आज भी इंकार नही किया जा सकता इसके चलते भिंड के अंधियारी गांव में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। दरअसल,मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लॉक डाउन का बड़ा ही भयानक चेहरा सामने आया हैं यहां एक पिता ने बेरोजगारी और रोज रोज की किचकिच से तंग आकर अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी
आज सुबह जब आसपास के ग्रामीणों ने कुएं में उनके शव उतराते देखे तो गांव में कोहराम मच गया आनन फानन पुलिस को खबर की गई तब पुलिस ने ग्रामीणों और अन्य कर्मियों की सहायता से तीनों बच्चियों के शवों व राजेश के शव को बाहर निकलवाया सभी के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। फिलहाल दबोह थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया हैं।

क्या है पूरा मामला…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड जिले के थाना दबोह में अंधियारी गांव के निवासी राजेश रजक मुंबई में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने और लॉक डाउन लगने के बाद वह बापस अपने गांव अंधियारी आ गया था।
बताया जाता है जमा पैसे खर्च होने के बाद इन दिनों वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था कोई रोजगार का साधन भी नही था 4 बच्चे भी थे रोटी का संकट गहराना निश्चित था इस बीच गृह क्लेश भी होता था बताते है बीते दिन शुक्रवार को भी राजेश का अपनी पत्नी सुमन से विवाद हुआ था इस बीच पत्नी सुमन एक छोटे बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी।
इसको लेकर लगता है राजेश रजक मानसिक रूप से कुछ ज्यादा ही परेशान हो गया और वह अपनी तीनो मासूम बेटियों अनुष्का (10 साल),चाइना (8 साल) और संध्या (5 साल) को गांव के कुएं पर लेकर पहुंचा और उन्हें अपने साथ पैरों में रस्सियों से बांधा और बच्चियों सहित कुएं में कूद गया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!