HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:कोरोना संक्रमण से पत्रकार की मौत,पत्रकार जगत में शोक की लहर

विनम्र श्रद्धांजलि:कोरोना संक्रमण से पत्रकार की मौत,पत्रकार जगत में शोक की लहर

बता दें कि उनके निधन से शोक की लहर व्याप्त है युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे ने अपने शोक संदेश में कहाकि वशिष्ठ जी उनके राजनीति के शुरुवाती दिनों से ही जुड़े थे उनका निधन समाज की अपूर्णीय क्षति है”

शिवपुरी/मध्यप्रदेश…..

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ का आज सुबह कोरोना संक्रमण के चलते दुखद निधन हो गया। ग्वालियर चंबल संभाग में कोरोना से किसी पत्रकार की यह पहली मौत हैं। उनके निधन से शिवपुरी अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं। लेकिन कोरोना संकमण के कारण श्री वशिष्ठ की हुई इस मौत से अंचल के पत्रकारों में चिंता जरूर बढ़ गई हैं।

क्या है पूरा मामला………..

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीते दिनों वरिष्ठ पत्रकार श्री वशिष्ठ के गले मे तखलीफ़ होने के साथ सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते उन्होंने शिवपुरी जिला अस्पताल में ई नेट मशीन पर अपनी जांच कराई थी जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये और उन्हें इलाज के लिये अस्पताल के आईसोलेशन विभाग में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
जैसा कि वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ लगभग 4 दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और आप शिवपुरी में स्वदेश अखबार के ब्यूरो प्रमुख भी रहे आपके संरक्षण में कई लोगों ने पत्रकारिता का पाठ पढ़ा। उनके निधन से पत्रकारिता सहित सामाजिक एवं राजैनतिक क्षेत्र में शोक छा गया हैं और सभी ने दिवंगत श्री वशिष्ठ के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मध्यप्रदेश पत्रकार संघ शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा है कि वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ इस अंचल के वरिष्ठ पत्रकार थे वे कोरोना काल मे भी सक्रिय रहे थे उनके निधन से पत्रकार जगत में एक रिक्तता महसूस की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि श्री वशिष्ठ को एक कोरोना योद्धा मानते हुए उनके परिजनों को निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाये।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!