अयोध्या/उत्तरप्रदेश…..
उत्तरप्रदेश के जनपद अयोध्या के थाना पटरंगा में युवा नियुक्त उपनिरीक्षक रणजीत ने थाना मवई की रहने वाली मुस्लिम युवती सबीना खातून से राखी बंधवा कर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। रणजीत यादव बताते हैं कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय मेरी ड्यूटी अयोध्या में रामलला की सुरक्षा में लगी थी,तब सबीना अपने घर से 60 किलोमीटर दूर अयोध्या आकर राखी बांधकर मिठाई खिलाई थी। तभी से एक रिश्ता यूँ ही लगातार चलता जा रहा है। रणजीत यादव ने पिछली बार की भांति बहन को शगुन देकर विदा किया।
इसके उपरांत रणजीत यादव थाना पटरंगा के रजानगर स्थित JBS स्मारक विद्या भवन में पौधरोपण कर
पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। मौके पर स्कूल की शिक्षिका सना खातून और रमाक्रान्ति ने राखी भी बाँधा। स्कूल प्रबंधक संदीप यादव ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया मौके पर राजकुमार शर्मा, हरिप्रसाद,मो. सारिक अंसारी आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।


