लखनऊ/उत्तरप्रदेश…….
यूपी पुलिस अपराधियों के साथ-साथ अपने विभाग के कर्मचारियों पर भी नरमी वरतने के मूड़ में नही दिखाई दे रही है जिसके चलते लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने रविवार को पेशी पर आये अपराधियों को सुविधा देते पकड़े गए 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
यह निर्णय 6 मार्च को एएसपी सिटी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा कोर्ट परिसर में अपराधियों को सुविधा उपलब्ध कराने और सैर कराने वाले पुलिसकर्मियों की धरपकड़ के लिए कोर्ट का अचौक निरीक्षण करने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
पेशी पर फरारी के मामलों के चलते लिया निर्णय………
बता दें कि जेल से पेशी पर लाए गए अपराधियों के फरार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं
इनमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है
भविष्य में ऐसी किसी चूक से बचने के लिए पुलिस विभाग द्वारा यह कठोर कदम उठाया गया है।
इन पर हुई कार्यवाही……….
कोर्ट से पेशी के बाद हवालात तक आने में देरी पर पांच पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया था।
इनमें सिपाही संतोष, सुशांत, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी करण सिंह और एचसीपी गंभीर सिंह शामिल थे
इसकी रिपोर्ट एसएसपी सिटी पश्चिम ने एसएसपी को सौंपी थी
जिसपर कार्यवाही करते हुए आज एसएसपी दीपक कुमार ने इन पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
