नीमच/मध्यप्रदेश……..
मध्य प्रदेश के नीमच में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से हुए हादसे में दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत हो गई दोनों महिलाएं एक कार्यक्रम के सिलसिले में खाना बनाने के लिए पहुंची थी।
प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि आग लगने के बाद प्रशासनिक अमला काफी देर से मौके पर पहुंचा परिजनों और स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया हालांकि, तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
गैस लीकेज से हुआ हादसा………..
तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि उपनगर नीमच सिटी में स्वर्गीय अमर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खाना बना रही थी
इसी दौरान गैस की टंकी लीकेज हो गयी और उसमें आग लग गयी।
हादसे के वक्त कमरे में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया वहीं, जावरा और नागदा से खाना बनाने के लिए पहुंची दो महिलाएं गीता बाई और माया बाई कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जलने की वजह से दोनों की मौत हो गई।
वहीं, हादसे के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई लोगों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया पुलिस और प्रशासन के भी आला अफसर मौके पर पहुंच गए उन्होंने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है
इसके बाद ही हादसे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।
