HomeNews Headlines37 गाँव के आक्रोशित आदिवासियों ने थाना घेरा,भीड़ पर काबू पाने के...

37 गाँव के आक्रोशित आदिवासियों ने थाना घेरा,भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे

गुना/मध्यप्रदेश………


मध्य प्रदेश के गुना जिले में सहरिया समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े अभी भी इलाके में भारी तनाव में है।


छावनी में तब्दील हुआ इलाक़ा……….


सात पुलिस थानों का फोर्स और अतिरिक्त बल सहित करीब 400 पुलिसकर्मियों का दल मौके पर मौजूद है अभी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए है ऐहतियातन संवेदनशील इलाकों में अतिरक्ति पुलिस बल को तैनात किया गया है।


क्या है मामला………


जानकारी के अनुसार, गुना जिले के रुठियाई पुलिस चौकी इलाके में एक दिन पहले कथित तौर पर महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था इसके बाद से ग्रामीण दोनों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने की बात पर अड़े हुए हैं।

वहीं इस मामले में महिला का कहना है कि उसके साथ कोई ज्यादती या गलत काम नहीं हुआ है

महिला के इस बयान के बाद ही आदिवासियों में आक्रोश फैल गया 37 गांवों के आदिवासियों ने इस मुद्दे पर लामबंद होकर रुठियाई पुलिस चौकी का घेराव कर दिया आदिवासियों की मांग थी कि महिला और उसके साथ पकड़े गए पुरुष के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए आँसू गैस के गोले दागे………


पुलिस की काफी समझाइश के बाद भी आदिवासी धरना देने की बात पर अड़े रहे पुलिसकर्मियों ने आदिवासियों को हटाने की कोशिश की तो हालात बिगड़ गए इस दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया हालात फिर भी काबू में नहीं आए तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।


आक्रोशित भीड़ को खदेड़ते हुए पुलिस

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!