HomeNews Headlinesतीन साल तक माँ की लाश फ्रीजर में रखकर,अंगूठे के निशान से...

तीन साल तक माँ की लाश फ्रीजर में रखकर,अंगूठे के निशान से पेंशन निकालता रहा बेटा

कोलकाता/पश्चिमबंगाल…….


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक शख्स ने पेंशन लेने के लिए अपनी मां की लाश को तीन साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा था

पुलिस के मुताबिक, महिला को हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन मिलते थे साल 2015 में उनकी मौत हो गई लेकिन, उसके बेटे ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया उसने अपनी मां की लाश को घर में ही फ्रीजर में रख दिया था।


क्या है मामला…….


आरोपी का नाम सुब्रतो मजूमदार है वह पेशे से लेदर टेक्नोलॉजिस्ट है उसकी मां बीना मजूमदार फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ऑफिसर थीं रिटायरमेंट के बाद सरकार से उन्हें 50 हजार की पेंशन मिलती थी।

तीन साल पहले बीमारी से उनकी मौत हो गई

इसके बाद से हर महीने आरोपी अपनी मां के अंगूठे के निशान लेता और पेंशन निकाला करता था।

बॉडी सड़े-गले न इसके लिए उसपर केमिकल एम्बामिंग यानी लेप भी की गई थी हर महीने आरोपी बेटा मां के अंगूठे के निशान लेता और पेंशन निकालता था।

पुलिस ने फ्रीजर से बॉडी बरामद की है आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के 90 साल के पिता गोपाल चंद्र मजूमदार ने स्वीकार किया कि उनकी पत्नी की लाश उनके घर में रखी थी गोपाल चंद्र मजूमदार के मुताबिक, उनके बेटे ने लाश को यह कहते हुए घर में सुरक्षित रखा था कि वह लाश को दोबारा जिंदा कर सकता है।


पुलिस भी हुई हैरान……..


आरोपी ने जिस तरह से इतने समय तक लाश को घर में ही छिपा रखा था, यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अच्छे से पता था कि लाश को कैसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

सुब्रतो मजूमदार के पड़ोसियों ने बताया कि वो काफी अजीब किस्म का है

लोगों से ज्यादा घुलता-मिलता नहीं था पड़ोसियों से कभी बात नहीं करता था उनके मुताबिक, वो जानते थे कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका अंतिम संस्कार किया गया था या नहीं।


मृत माँ के अंगूठे से पेंशन निकालने वाला बेटा…….

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!