HomeNews Headlinesप्रेम प्रसंग:प्रेमिका के बाद प्रेमी का शव सागरताल में मिला,जाँच में जुटी...

प्रेम प्रसंग:प्रेमिका के बाद प्रेमी का शव सागरताल में मिला,जाँच में जुटी पुलिस

बता दें कि दो दिन पहले इसी सागरताल से एक युवती नाजबीन खान का भी शव मिला था। मामला प्रेम प्रंसग का लग रहा है। युवती का शव पुलिस को दो दिन पहले ही मिल गया था पुलिस ने मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है।



ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


सागरताल मे पुलिस को एक युवक का शव मिला है। युवक पाँच दिन से गायब था। गुमशुदगी के बाद युवक के मोबाइल की लोकेशन सागरताल के पास तक ही मिली थी। इसी सागरताल में पुलिस को दो दिन पहले एक युवती का भी शव मिला था। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेमप्रंसग का हो सकता है।


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,बहोडापुर थाना पुलिस को आज सुबह सागरताल में राजा पुत्र राजू खान उम्र 23 साल निवासी लक्कडखाना का शव उतराता हुआ मिल गया। युवक की गुमशुदगी भी 4 दिन पहले से थी जिसकी आखिरी लोकेशन भी पुलिस को सागरताल के पास मिल रही थी। आज पुलिस को शव मिल गया पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।


इनका कहना…………..


सागरताल में राजा नाम के युवक का शव मिला है। दो दिन पहले युवती नाजबीन का भी शव मिला था। मामला प्रेमप्रसंग का लग रहा है। मोबाइल की लोकेशन भी सागरताल के पास मिल रही थी। मामले की जांच पडताल की जा रही रही है।


–दिनेश राजपूत थाना प्रभारी बहोडापुर।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!