बता दें कि मालगाड़ी के अन्य बोगियों में सेना का विस्फोटक सामान रखा हुआ था विस्फोटक रखे इन वैगन को सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए दूसरे इंजन की मदद से अलग किया।
बैतूल/मध्यप्रदेश……..
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पास मालगाड़ी में अचानक आग लग गई आग लगने के चलते सेना के 4 बड़े ट्रक जलकर खाक हो गए दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई है सेना का सामान लेकर मालगाड़ी बेंगलुरु से फैजाबाद जा रही थी।
क्या है मामला…….
बताया जा रहा है कि ओएचई तार टूटने के कारण मालगाड़ी में रखे वाहनों में आग लगी है मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी पहुंचा और आग को फैलने से रोकने की कोशिश की गई दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के धाराखोह और मरामझिरी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी में रखे सामान में भीषण आग लग गई मालगाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही बैतूल से पुलिस बल और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
इस रूट की कई ट्रैन प्रभावित,विस्फ़ोटक से हो सकता था बड़ा हादसा……..
मालगाड़ी में आग लगने के कारण अप ट्रैक पर रेल यातायात बन्द कर दिया गया है इस ट्रेक से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल बैतूल और आमला स्टेशन पर ही रोक दिया गया है मालगाड़ी के अन्य बोगियों में सेना का विस्फोटक सामान रखा हुआ था विस्फोटक रखे इन वैगन को सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए दूसरे इंजन की मदद से अलग किया गया।
हादसे के कारण धूं-धूं करते जलते सेना के ट्रक……..


