मामला रेप और हत्या का होने की वजह से पुलिस बेहद बारीकी से मामले की जांच कर रही है आला अफसर भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।
सागर/मध्यप्रदेश…….
देशभर में बलात्कार की बढ़ती वारदातों के खिलाफ आमजन के आक्रोश के बाद भी दिल दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात मध्यप्रदेश के सागर जिले में सामने आई है जहाँ 10वीं की छात्रा को कथित तौर पर रेप के बाद जिंदा जलाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला……..
बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर रविंद्र चढ़ार नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बांदरी थाना अंतर्गत ग्राम जुझारपुरा का है यहां गुरुवार शाम को 16 साल की लड़की का बुरी तरह से जली हुई हालत में शव मिला था परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की रेप के बाद जिंदा जलाकर हत्या की गई है।
मामला रेप और हत्या का होने की वजह से पुलिस बेहद बारीकी से मामले की जांच कर रही है आला अफसर भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है ऐसे में जांच अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
