HomeNews Headlinesफरियाद लेकर पहुँची महिला के सामने हस्तमैथून करने वाले थानेदार पर,25 हज़ार...

फरियाद लेकर पहुँची महिला के सामने हस्तमैथून करने वाले थानेदार पर,25 हज़ार का इनाम घोषित,फरार

बता दें कि देवरिया के भटनी थाने में महिलाओं के सामने अश्‍लील हरकत करते वीडियो में कैद हुए निलंबित इंस्‍पेक्‍टर भीष्‍मपाल सिंह यादव पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।



देवरिया/उत्तरप्रदेश……..


उत्तर प्रदेश के देवरिया से खाकी की गरिमा को धूमिल करने वाला बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां थाने में शिकायत दर्ज कराने गई एक महिला के सामने ही एसओ ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह वाकिया गोरखपुर से सटे देवरिया जिले के भटनी पुलिस स्टेशन का है। थाने के एसओ भीष्म पाल सिंह के पास एक महिला फरियाद लेकर आती है। आरोप है कि एसओ इस दौरान अपने पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन करना शुरू कर देते हैं। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।

देवरिया के एसपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


इसके पहले भी निलंबित हो चुका है थानेदार………..


भीष्‍मपाल सिंह को वीडियो वायरल होने के पहले ही लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को उनके खिलाफ भटनी थाने में ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया था। भीष्‍मपाल सिंह यादव के खिलाफ भटनी थाने में भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा-166/354ए/509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मूल रूप से प्रदेश के एटा के रहने वाले भीष्‍मपाल सिंह यादव मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हैं। बुधवार सुबह एसपी ने उन पर 25 हजार का इनाम घोषित करते हुए पुलिस टीमों को उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार करने का आदेश दिया।


क्या था पूरा मामला…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,भटनी थाने में दी गई तहरीर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि 22 जून को दोपहर में वह अपनी मां के साथ भूमि विवाद के एक मामले में थाने पर आई थी। प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां अपना प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में गई और भूमि विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक को बताने लगी। कुछ समय पश्चात भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं। युवती का आरोप है कि भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया। इसके बाद एसपी ने भीष्‍मपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।


वायरल वीडियो देखें………….


देवरिया पुलिस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर एसपी देवरिया ने मामले की जानकारी दी…………

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!