सतना/मध्यप्रदेश…….
डकैत की धरपकड़ को जंगल में गए जवान के लापता होने की घटना सामने आई है। मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है जहाँ साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबली गैंग के जंगल में होने की सूचना पर कॉम्बिंग में गई एसएफ की टुकड़ी का जवान लापता हो गया। 13वीं बटालियन के जवान सचिन पांडेय की तलाश लगभग दो सौ जवान जंगल में कर रहे हैं। लेकिन तीस घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस पशोपेश में है कि अगर जवान नहीं मिल रहा है तो कहीं ऐसा तो नहीं कि उसको डकैतों ने बंधक बना लिया हो।
सचिन की तलाश में सतना पुलिस अधीक्षक के साथ लगभग दो सौ जवान जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नही मिला है। सचिन की गोदावरी, थरपहाड़ जंगल के एक एक झाड़ियों में तलाश हो रही है मगर 30 घंटे से ज्यादा समय बीत गए पर उसका कोई सुराग नही मिला है। किसी अनहोनी की आशंका के सतना पुलिस में हड़कंप मचा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द जवान को खोज लिया जाएगा।
क्या है मामला……..
शुक्रवार की सुबह एसडीओपी आलोक शर्मा के नेतृत्व में तीन टीम थरपहाड़ के जंगलों में डकैत बबली गैंग के तलाश में निकली थीं इस एक टीम में बगदरा घाटी में एसएफ की 13 बटालियन के चार जवान भी शामिल थे बाकी जवान वापस आ गए मगर सचिन पांडेय नाम का जवान लापता हो गया। पता चला कि सर्चिंग कर रही टीम के पास पानी नहीं था। सचिन प्यास से तड़प रहा था तीन साथियों को सचिन के पास छोड़ अन्य साथी पानी की तलाश के लिए निकल गए। जब वह वापस पहुंचे तो सभी जवान नहीं मिले। बाकी तीन जवानों ने बगदरा कैम्प में आमद दर्ज कराई मगर सचिन लापता हो गया।
