ग्वालियर/मध्यप्रदेश………
इस बार आरटीई का ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुल रहा है, जिससे आरटीई के तहत गरीब परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में लेना इस बार आसान नहीं होगा। विभिन्न कारणों के चलते हर साल लक्ष्य के मुताबिक स्कूलों में एडमिशन नहीं हो रहे हैं। ग्वालियर में इस साल करीब 800 स्कूलों में 6000 बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ साढ़े चार हजार फार्म ही ऑनलाइन जमा हो सके हैं। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि पिछले तीन दिनों के आरटीई का ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुल रहा है, जिसके चलते अभिभावको को स्कूल चयन में खासी परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने बताया कि आईटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया देर से शुरू होती है ऐसे में पेरेंट्स बच्चों का एडमिशन पहले से ही करवा देते हैं। अभिभावकों का कहना है कि पोर्टल बंद होने से बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाएगा, ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग को प्रवेश की तिथि आगे बढ़ानी चाहिए।
