कानपुर/उज्जैन/एमपी/यूपी……
कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने में लेकर आई है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।
गृहमंत्री ने की पुष्टि…………
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में कहा कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी हो गई है। अभी वह पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। वह क्रूरता की हदें शुरू से यह पार कर रहा था। इंटेलीजेंस की बात है ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं है। वारदात होने के बारे से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।
इसके पहले आज सुबह दो साथी एनकाउंटर में ढेर……….
बऊआ दुबे व प्रभात मिश्रा
मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इससे पहले बुधवार की सुबह विकास के खास गुर्गे अमर दुबे हमीरपुर में मुठभेड़ में मारा गया था।
क्या है पूरा मामला………….

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी और एसटीएफ की टीम इस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसमें एसटीफ के दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से प्रभात भी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभात मिश्रा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। दो जुलाई को बिकरू कांड में वह भी नामजद है और पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
उधर इटावा में एक को ढेर किया…………..
बऊआ दुबे
उधर, इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सदस्य के रूप में की गई हैl कानपुर इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर पुलिस ने घेर कर के रोकने की कोशिश की बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कीl
बदमाशों की फायरिंग देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बदमाश की पहचान कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है, वह बिकरू कांड के आरोपितों में शामिल था और उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित हैl उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। उसपर आठ मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है और उसपर पचास हजार का इनाम घोषित था।
