●आज सुबह कोरोना संक्रमित सीओ हरियावां नागेश मिश्रा का लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया पुलिस महकमे में शोक की लहर।
●जनपद हरदोई के सीओ हरियावां श्री नागेश मिश्रा जी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था।
लखनऊ/उत्तरप्रदेश…………
उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले दिनोदिन बढ़ते जा रहें हैं। हरदोई में तैनात रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1403 संक्रमित मिले थे।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटीलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।
नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (http://No1Police.com) की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि…………
नंबर वन पुलिस डॉटकॉम की समस्त टीम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी दिवगंत आत्मा को शान्ति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
