HomeNews Headlines300 साल पुराने राम जानकी मंदिर से 50 किलो के सोने का...

300 साल पुराने राम जानकी मंदिर से 50 किलो के सोने का कलश चोरी,लोगों में आक्रोश

शिवपुरी/मध्यप्रदेश………


शिवपुरी के खनियाधाना में चोरों ने 300 साल पुराने राम जानकी मंदिर से 50 किलो सोने का कलश चुरा लिया। कलश की कीमत करीब 15 करोड़ बताई जा रही है। चोरों ने देर रात इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इससे नगर के लोगों में आक्रोश है और बाजार बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड एंव फिंगर प्रिंट एक्पर्ट को भी बुलाया घटनास्थल की जांच की। रियासत कालीन श्रीराम मंदिर राजमहल में बना हुआ है और मंदिर का कलश भी काफी पुराना है। ऐतिहासिक धरोहर होने से इसका महत्व और कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। मंदिर के कलश का डिजाइन ओरछा के मंदिर का कलश दोनों एक समान हैं। पुलिस ने इस मामले में तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अपनी टीमे महाराष्ट्र में रवाना कर दिया है।


300 साल पहले ओरछा मंदिर के साथ स्थापित हुआ था स्वर्ण कलश……….


खनियाधाना रियासत में इस मंदिर का विशेष महत्व है, मंदिर के सरक्षंक शैलेन्द्र सिंह पुत्र भानुप्रताप सिंह का कहना है कि महल में स्थित रामजानकी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है,हमारे पूर्वजो ओर इस जनता की जनता की आराधना स्थली रही है। 300 वर्ष पूर्व जब इस मंदिर का निर्माण कराया गया था तब ओरछा धाम के रामराजा सरकार के मंदिर और खनियाधानां के इस रामजानकी मंदिर के कलश का निर्माण कराया था। और दोनो मंदिरो की गुबंदो पर एक साथ दोनो कलशों को स्थापित किया था। 


पहले भी हो चुका है चोरी का प्रयास………..


बताया जा रहा है कि वर्ष 1983 और 2006 में भी चोरो ने मंदिर के कलशों को चुराने का प्रयास किया था, लेकिन चोर इस कलश को चोरी करने में सफल नही रहे, चोरों को चोरी करते ही पुलिस ने धर दबोचा। सन 2006 में कुछ अज्ञात चोर मंदिर की गुम्बद पर चढने में सफल हो गए थे, लेकिन कलश को उतार नही सके और वह चोरी में प्रयुक्त समान वही छोड कर भाग गए थे। 


पुलिस को महाराष्ट्र के मजदूरों पर शक………..


बताया जा रहा कि अभी कुछ दिन पूर्व मंदिर में पुताई का काम चला था, महाराष्ट्र के नांदेड के उक्त मजदूर बताए जा रहे है। इस 50 किलो सोने के वजनी कलश की लम्बाई 4 फुट बताई जा रही है। उक्त कलश मंदिर के गुंबद पर चुड़ियो से कसा हुआ था। चोरो ने मंदिर के गुंबद पर लगे पत्थरों के कंगूरो की सहयता से चढे है, और कलश की चूड़िया खोल कर उतारा है। चोरो की गैंग ने इस मंदिर की रैकी की है। पुलिस को वहां चोरो के जूतो के निशान मिले हैं। पुलिस का डॉग कुछ दूरी तक गया और लौट आया। पुलिस ने अपनी टीमे महाराष्ट्र की ओर रवाना कर दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!