HomeNews Headlinesकोर्ट ने 6 साल की मासूम से रेप व हत्या के आरोपी...

कोर्ट ने 6 साल की मासूम से रेप व हत्या के आरोपी को मौत की सजा सुनाई

ग्वालियर/मध्यप्रदेश……….


मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर उसे मौत के घाट उतार देने वाले आरोपी जितेंद्र कुशवाह को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस बताते हुए आरोपी को यह सजा सुनाई है। बच्ची से रेप कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को फास्ट ट्रेक कोर्ट ने महज 34 दिनों में फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट में रोजाना केस की गवाही चली इस दौरान आरोपित की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस से कराई गई थी। मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायालय में मंगलवार को अंतिम बहस पूरी हो गई थी। इस बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया था कि सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। जिन लोगों ने युवक को देखा, उनसे पहचान नहीं कराई है। पुलिस ने गलत व्यक्ति को पकड़ लिया है। अभियोजन की ओर से कहा गया कि अगर गलत व्यक्ति को पुलिस पकड़ती तो मासूम के खून के धब्बे आरोपित के कपड़ों पर नहीं होते। आरोपित ने मासूम से दुष्कर्म किया है, उसके साक्ष्य भी बच्ची के शरीर से मिले हैं। इस बात की डीएनए रिपोर्ट में भी पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को कोर्ट ने ट्रायल के बाद सजा सुनाई है। एहतियात के तौर पर आरोपी की वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की गई। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस माना है। दोषी पर 37 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।



क्या था मामला…………


बता दें ग्वालियर की यह वारदात 21 जून की है। जब एक मासूम अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर आई थी। शादी का यह समारोह कंपू के एक सामुदायिक केंद्र में था। जहां आरोपी ने बच्ची को खेलते हुए देखा और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने साथ एक सुनसान इलाके में ले जाकर आरोपी ने पहले तो बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने अपराध को छिपाने के लिए बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची के न मिलने पर बच्ची के परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिवार वालों ने पहले तो बच्ची को ग्वालियर और फिर भिंड में ढूंढा, लेकिन बच्ची नहीं मिली इसके बाद परिजनों ने बच्ची को आस-पास के पहाड़ियों पर ढूंढना शुरू किया जहां कैसर पहाड़ियों पर बच्ची का शव पड़ा मिला बच्ची की लाश मिलने के बाद आस-पास के सीसीटीवी खंगाले गये जिसमें आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। बता दें आरोपी जितेंद्र सामुदायिक भवन के पास ही बर्फ के गोले का ठेला लगाता था इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को देखा और उसे अपने साथ ले गया जिसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। वहीं जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा का ऐलान किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!