ग्वालियर/मध्यप्रदेश………..
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के जयारोग्य अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हत्या में विचाराधीन कैदी भूपेंद्र सिंह गुर्जर आज सुबह फरार हो गया । कैदी भूपेन्द्र को 26 जुलाई 2018 को युरिन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया था। कैदी के अस्पताल से भागने के बाद जेल अधीक्षक ने दो आरक्षक ब्रजभूषण राजपूत और महेन्द सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैदी भूपेंद्र सिंह को दो दिन पहले ही ही केंद्रीय जेल से इलाज़ के लिए लाया गया था। उसे यूरिन की शिकायत को लेकर भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कैदी पर फरारी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला……….
दरअसल, गुड़ी गुड़ा नाक का निवासी कैदी भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने 2015 में किसी एक व्यक्ति की यूनिवर्सिटी में हत्या की थी उसी मामले को लेकर यह कैदी 17 जुलाई 2015 में जेल भेजा गया था और वहां 2 साल से जेल में बंद था तभी 26 जुलाई 2018 को उसे यूरिन की शिकायत हुई और उसे जेल से जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां आज सुबह मौका देख पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसी मामले को लेकर जेल अधीक्षक ने दो आरक्षकों महेन्द सिंह चौहान और ब्रजभूषण राजपूत को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है और वहीं पुलिस ने कैदी पर फरारी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल कंपू पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
