HomeNews Headlinesशर्मनाक:लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था TI,एसपी...

शर्मनाक:लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था TI,एसपी ने किया लाइन अटैच

मुरैना/मध्यप्रदेश………..


मुरैना के जौरा थाने के टीआई दीप सिंह सेंगर की आॅडियो वायरल हुई है। वायरल हुए एक आॅडियो ने हंगामा मचा दिया है। यह आॅडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचा है और इसकी छानबीन की जा रही है। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एक टीआई एक लड़की को ब्लैकमेल कर रहा है। उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। हिरासत में बंद उसके जीजा को थाने से मुक्त करने के बदले लड़की को होटल के कमरे में आने के लिए बोल रहा है। 


टीआई और युवती के बीच हुई बातचीत के अंश……….


टीआई दीपसिंह सेंगर व एक युवती के बीच 18 मिनट 9 सेकंड बात हुई। ऑडियो में जौरा टीआई युवती से कह रहे हैं कि-तुम हमसे नाराज हो, इसलिए बात नहीं कर रही है। टीआई बार-बार युवती से मिलने के लिए दबाव बना रहे हैं और युवती दो-तीन बाद मिलने की कह रही है। ऑडियो में टीआई ने युवती से कहा कि-हमने तेरे जीजा को थाने में टांग रखा है। अगर तू मान जाए तो ठीक है हम उसे छुड़वा देंगे नहीं तो उसे थाने में उल्टा टांगकर ठीक कर देंगे। लंबी बातचीत के बाद युवती टीआई से होटल में दो-तीन दिन तक मिलने के लिए राजी हो जाती है। 


क्या है मामला……….


बताया जा रहा है कि युवती पिछले दिनों अपने परिवार के साथ जौरा कृषि उपज मंडी में लगे मेले में आई हुई थी। यह मेला 1 अगस्त से 28 अगस्त के बीच लगा था।

यह युवती अपने परिवार के साथ थाने के सामने बने एक होटल रह रही थी। एक दिन थानेदार ने युवती के जीजा को लॉकअप में बंद कर दिया। जब युवती ने टीआई दीप सिंह सेंगर से अपने जीजा को छोड़ने का निवेदन किया तो आरोपी टीआई ने युवक को छोड़ने के एवज में युवती से जिस्मानी रिश्ते बनाने की मांग रख दी। इतना ही नहीं युवती के मना करने पर उसने जीजा को संगीन मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। अब जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने ऑडियों टेप की जांच कर आरोपी टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।


एसपी ने किया लाइन अटैच…………..


मुरैना एसपी अमित सांघी ने ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और एसडीओपी कैलारस सुधीर सिंह को मामले की जांच सौंप दी है।


वायरल ऑडियो सुनें…………



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!