HomeNews Headlinesशीतला माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को,बेकाबू कार ने...

शीतला माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को,बेकाबू कार ने टक्कर मारी

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………


नवरात्रि में एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने शीतला माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसा शिवपुरी लिंक रोड पर हुआ जहां बेकाबू कार अचानक पैदल जा रहे श्रद्धालुओं में जा घुसी। कार की चपेट में आकर चार श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा होते देख श्रद्धालुओं ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार के ड्रायवर को बाहर निकाला तो वो शराब के नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने कार चालक को जमकर पीटा और फिर उसे कंपू पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!