मृत पुलिसकर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को घटना की सूचना दी गई है। सोमवार की सुबह अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सतना/मध्यप्रदेश…………..
दर्दनाक सड़क हादसे में सतना के कोठी थाना अंतर्गत भैंसवार गांव में रविवार की रात हुई वाहनों की टक्कर में पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। दूसरे वाहन में सवार रहे युवक को गंभीर चोट आई है। घटना की खबर पाते ही कोठी थाने का अमला पीड़ितों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां मृत्य की पुष्टि के बाद डीएसपी प्रभा किरण किरो, समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे।
क्या है मामला………….
दरअसल, प्रधान आरक्षक लवकेश तिवारी ड्यूटी के लिए जैतवारा थाना जाने के लिए भैंसवार स्थित घर से मोटर साइकिल एमपी 19 एमपी 5533 पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही वह कोठी से जैतवारा जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी कोठी से जैतवारा की ओर स्कूटर एमपी 19 एमई 9346 में सवार होकर जा रहे अंकुर मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी कोठी ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही वाहन चालकों के सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिला अस्पताल में लवकेश को मृत घोषित करते हुए डॉक्टरों ने अंकुर को जबलपुर रेफर कर दिया है।
