HomeNews Headlinesआचार संहिता उल्लंघन के मामले में,थाना प्रभारी पर गाज गिरी

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में,थाना प्रभारी पर गाज गिरी

शिकायत के बाद पुलिस मुख्यालय को टीआई पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को उनका तबादला भोपाल जिला पुलिस से पुलिस मुख्यालय कर दिया है। इधर डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि हबीबगंज टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान को मुख्यालय तबादला होने के आदेश पीएचक्यू से प्राप्त हुए थे, आदेश के तहत टीआई को तत्काल रिलीव कर दिया गया।



भोपाल/मध्यप्रदेश…………..


चुनाव आयोग ने आचार संहिता के तहत शहर में रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बजने पर प्रतिबंध लगाया था। इस आदेश का पालन नहीं होने पर राजधानी के एक टीआई को थाने से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया। राजधानी में आचार संहित उल्लंघन पर किसी टीआई पर यह पहली कार्रवाई है।


क्या है मामला…………..


शहर के हबीबगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान का चुनाव आयोग के आदेश के बाद सोमवार को पुलिस मुख्यालय तबादला कर दिया गया। उन्हें तत्काल पीएचक्यू के लिए रिलीव भी कर दिया गया है। तबादले के पीछे का कारण निर्धारित समय सीमा के बाद भी धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे और साउंड सिस्टम बंद नहीं कराना है। यह कार्रवाई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई है। इस संदर्भ मुख्य चुनाव पदाधिकारी बीएल कांताराव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हबीबगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ आयोग को लगातार शिकायत मिल रही थीं, कि वे धार्मिक कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम और डीजे निर्धारित समय अवधि के बाद भी बंद नहीं करा रहे हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!