पन्ना/मध्यप्रदेश…………..
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगने के बाद भारी-भरकम नकदी और सोने-चांदी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का है जहाँ पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान 57 लाख 80 हजार रुपये, 1 किलो सोना और 300 ग्राम चांदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला……………
पुलिस ने बताया कि रेपुरा की कटनी तिराहे पर वाहन जांच चल रही थी, इस दौरान थाना प्रभारी सहित तहसीलदार और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन रोकरने वाली निर्वाचन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद थी। इसी मार्ग से जबलपुर की तरफ से एक यूपी नंबर की कार क्रमांक यूपी 80 डीडी 8334 आगरा की है निकल रही थी, जिमें चार युवक, संजय, हिमांशु, मन्नू और कपिल सिंह सवार थे। पुलिस के अनुसार सभी युवक उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान यह रकम और सोना खपाया जाना था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
