HomeNews Headlinesचोरों के हौसले बुलंद:दिनदहाड़े पुलिसकर्मी के घर पर धावा बोलकर,ताले चटकाये

चोरों के हौसले बुलंद:दिनदहाड़े पुलिसकर्मी के घर पर धावा बोलकर,ताले चटकाये

भोपाल/मध्यप्रदेश………….


चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिसवालों को भी निशाना बनाने में नही चूक रहे हैं। आमजनता तो आमजनता अब पुलिसवाले भी इन से सुरक्षित नहीं।

मामला राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र का है। जहां स्थित ग्यारह सौ क्वार्टर में पुलिसकर्मी के मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर बदमाशों ने 16 हजार रुपए की नकदी समेत जेवरात पार कर दिए। बदमाश पुलिसवाले के घर से 70 हजार रुपए का माल लेकर चंपत हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


क्या है मामला………….


पुलिस के अनुसार वैभव मिश्रा ग्यारह सौ क्वार्टर में रहते हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में है। इन दिनों उनकी पोस्टिंग उज्जैन में है। वैभव मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह मां के साथ न्यू मार्केट खरीदारी करने गया था। वहां से करीब तीन बजे घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का लॉकर भी टूटा है। अलमारी की तलाशी लेने पर पता चला कि लॉकर में रखे 16 हजार रुपए नगद और जेवरात नहीं थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफ एसएल की पार्टी से कुछ फिंगर प्रिंट लिए है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जाँच शुरू कर दी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!