HomeNews Headlinesकांग्रेस ने अपने 16 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की,BJP से बागी...

कांग्रेस ने अपने 16 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की,BJP से बागी हुए सरताज सिंह को दिया टिकट

भाजपा में पूर्व मंत्री सरताज सिंह सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं के बीच आज फूट-फूटकर रोए।  तीसरी सूची में भी अपना नाम न देखकर सरताज के आंसू निकल पड़े और रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं घर में बैठकर घुट घुट कर रोने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं लड़ूंगा तो मैदान में और मरुंगा तो मैदान ए जंग में।



भोपाल/मध्यप्रदेश………..


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 16 नाम हैं। मनपुर सीट को होल्ड पर रखा गया है। इस तरह कांग्रेस ने सभी 229 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। दिवाली के दिन 7 नवंबर को कांग्रेस ने 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा के बागी नेता सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट दिया गया है। उन्होंने आज ही कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था। भाजपा ने तीसरी सूची में भी सरताज को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। शाम आते-आते उन्हें टिकट भी मिल गया।


लिस्ट देखें…………



लिस्ट देखें…………


1.श्योपुर-बाबू जिंदल


2.रेहली-कमलेश साहू


3.मलहरा-प्रद्युम्न सिंह लोधी


4.पथरिया-गौरव पटेल


5.पन्ना-शिवजीत सिंह


6.देवसर-बांसमणि वर्मा


7.मुरवारा-मिथलेश जैन


8.जबलपुर उत्तर- विनय कुमार सक्सेना


9.होशंगाबाद-सरताज सिंह


10 .पिपरिया-हरीश बेमन


11. गोविंदपुरा-गिरीश शर्मा


12 .हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी


13. खेतगांव-ओम पटेल


14 .गरौठ- सुभाष सुजातिया


15 .मनासा-उमराव सिंह गुर्जर


16 .नीमच-सत्यनारायण पाटीदार

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!