भोपाल/मध्यप्रदेश…………..
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत परिवहन से जुड़े तमाम वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। सभी कलेक्टरों ने अधिग्रहण के आदेश जारी कर दिए हैं। ये सब इसलिए किया जा रहा है कि ताकी चुनाव से जुड़ी तमाम परिवहन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके। चुनाव की परिवहन व्यवस्था में छोटे जिलों में 14 हजार 100 और बड़े जिलों में 4 हजार 400 छोटे-बड़े सवारी वाहनों को लगाया जा रहा है। यदि अधिग्रहण के तहत वाहनों को समय पर नहीं देने पर मोटर मालिक पर एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान भी है।
कहाँ से होगा वाहनों के अधिग्रहण………..
इस आदेश के तहत आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट, ट्रेवर्ल्स, शैक्षणिक संस्थाओं समेत दूसरी एजेंसियों से वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। मतदान से दो दिन पहले यानि 26 नवंबर को सभी वाहन उपलब्ध कराना है। वाहनों में बस, कार, मैजिक समेत दूसरी छोटे-बड़े सवारी वाहन शामिल है।
-इंदौर- 1200
-जबलपुर- 1100
-ग्वालियर- 1000
-बालाघाट- 500
-भिंड- 300
-रायसेन- 300
-राजगढ़- 300
-छोटे जिलों में- 250-400
कुल वाहन- 18500
