HomeNews Headlinesक्या हुआ की एक साथ तीन दर्जन पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज,पुलिस विभाग...

क्या हुआ की एक साथ तीन दर्जन पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज,पुलिस विभाग में हड़कंप मचा

बता दें कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी आवास खाली नहीं करने से जरूरतमंद पुलिसवालों को आवास नहीं मिल पा रहा था। यही वजह है कि लापरवाही सामने आने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई पुलिसकर्मी बरेली जिले से बाहर तैनात हैं या फिर रिटायर हो चुके हैं।



बरेली/उत्तरप्रदेश…………


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सरकारी आवास नहीं खाली करने पर शहर के विभिन्न थानों में 35 पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के कर्मचारियों पर एक साथ मुकदमा दर्ज किए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है।


क्या है मामला…………..


मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि हर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवास बना हुआ है, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी रह भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा चुके हैं, इसके बावजूद इन पुलिसवालों ने सरकारी आवास खाली नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कई पुलिसकर्मी अभी भी इन आवासों में डेरा डाले हुए हैं, इनमें से कुच लोग रिटायर भी हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को कानूनी कार्रवाई के तहत पहले नोटिस के जरिए आवास खाली करने की जानकारी दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी इन पुलिसकर्मियों ने सरकारी आवास खाली नहीं किए।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!